नया बदायूं, संवाददाता।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।
शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने इस अभियान के सफल संचालन के लिए अधिवक्ता मोहम्मद शीराज़ आलम को जनपद बदायूं का जिला संयोजक नियुक्त किया है। वहीं रज़िया अब्बासी को जिला सह-संयोजक तथा सलीम ख़ान, अज़मत अली एवं तफ़सीर अहमद को अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त जिला संयोजक मोहम्मद शीराज़ आलम ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक जिले भर में विभिन्न जनसंपर्क, सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की 22 प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस अभियान को “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” थीम के साथ मना रही है। पार्टी का मानना है कि पिछले 12 वर्षों में गरीब, वंचित, पिछड़े वर्गों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। जिला संयोजक ने बताया कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही
