नया बदायूं, संवाददाता।
बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस-वे के पास थरा गांव के मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। शनिवार की सुबह-सुबह हादसा डंपर और ट्रक के साथ ही बाइकों के बीच हुआ है। जिसमें बाइकों के परखचे उड़ गए और बाइक सवार घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।
जनपद बदायूं में थाना बिनावर क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे के निकट थरा मोड पर डंपर ट्रक और बाइक सवारों की आपस में भिडंत हो गई। सड़क हादसा शनिवार की सुबह-सुबह हुआ है। सड़क हादसा में बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मशीन बुलवाकर दोनों बाइक सवारों को कडी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला गया। गंभीर हालत में सीएचसी घटपुरी पर उपचार कराया गया। मगर ज्यादा गंभीर होने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायलों को बरेली हायर सेंटर भेज दिया है।

Discussion about this post